Satasangi Lane, Deo 824202
Tuesday, March 26, 2024
Sunday, February 25, 2024
बैकुंठ धाम पर भंडारे / डॉ.स्वामी प्यारी कौड़ा के दिन*
*🙏🙏🙏🙏🙏
तेरे सजदे में सर झुका रहे,
यह आरज़ू अब दिल में है।
हर हुक्म की तामील करें,
बस यह तमन्ना अब मन में है।।
तेरी आन बान शान निराली है ,
यह नज़ारा हमने देख लिया।
बैकुंठ धाम पर यमुना तीरे,
तेरा जलवा हमने देख लिया।।
रूहानियत का आलम था,
रौनकों का अजब शोर था।
हंसते खिलखिलाते प्रेमियों से,
मजमा सराबोर था।
दाता जी की तशरीफ़ आवरी से,
कण-कण में चेतनता छा गई।
यमुना की लहरें मचलने लगीं,
हर गुल पर रौनक आ गई।।
संगीत की स्वर लहरियों पर,
थिरकती सुपरमैनों की टोलियां।
दाता दयाल की दया दृष्टि पा
भर रहीं थीं प्रेम की झोलियां।।
दया और मेहर का अजब नज़ारा,
यमुना के तट पर था।
सैकड़ो प्रेमियों का प्रेम रंग,
थिरक रहा यमुना जल पर था।।
शहंशाहों के शहंशाह यमुना तट पर विराजमान थे।
प्रेमियों के झुंड के झुंड उनके चरणों पर कुर्बान थे।।
बैकुंठ धाम का अनुपम नज़ारा हम ने यहां देख लिया।
सोते जगते हर वक्त ऊष्मा पा, निज धाम हमने पा लिया।।
स्याही रंग छुड़ाकर दाता ने, रंग दिया मजीठे रंग में।
कल करम से हमें बचा, प्रेम सरन दे बिठा लिया गोद में।।
सर पर धरा हाथ दया का, चिंता अब किस बात की।
प्रेम रंग में जब रंग डाला ,अब फिक्र नहीं दिन-रात की।।
*डॉक्टर स्वामी प्यारी कौड़ा*
4/64 विद्युत नगर
दयालबाग,आगरा
*25 फरवरी 2024
Monday, February 5, 2024
मौन और मुस्कान
*प्रस्तुति - नवल किशोर प्रसाद / कुसुम सिन्हा
मैं मौमु सेठ के बारे में बहुत तो नहीं जानता, पर इतना तो जानता ही हूँ कि वह पहले से ही सेठ नहीं था। वह तो एक गरीब आदमी था, झन्नु उसका नाम था।
झन्नु हमेशा झन्नाया रहता। बिना बात का झगड़ा करना तो उसके स्वभाव में ही था।
किसी ने पूछ लिया कि *झन्नु भाई टाईम क्या हुआ होगा?* तो झन्नु झनझना जाता और कहता- *यह घड़ी तेरे बाप ने ले कर दी है? यहाँ टाईम पहले ही खराब चल रहा है, तूं और आ गया मेरा टाईम खाने। भाग यहाँ से।*
अब ऐसे आदमी के साथ कौन काम करे? न उसके पास कोई ग्राहक टिकता, न नौकर। यही कारण था कि वो जो भी काम करता था, उसमें उसे नुकसान ही होता था।
कहते हैं कि एक संत एक बार झन्नु के पास से गुजरे। वे कभी किसी से कुछ माँगते नहीं थे, पर न मालूम उनके मन में क्या आया, सीधे झन्नु के सामने आ खड़े हुए। बोले- *बेटा! संत को भोजन करा देगा?"*
अब झन्नु तो झन्नु ही ठहरा। झन्ना कर बोला- *"मैं खुद भूखे मर रहा हूँ, तूं और आ गया। चल चल अपना काम कर।"*
संत मुस्कुराए और बोले- *"मैं तो अपना काम ही कर रहा हूँ, बिल्कुल सही से कर रहा हूँ। तुम ही अपना काम सही से नहीं कर रहे।"*
झन्नु झटका खा गया। उसे ऐसे उत्तर की उम्मीद नहीं थी। पूछने लगा- *"क्या मतलब?"*
संत उसके पास बैठ गए। बोले- *"बेटा मालूम है तुम्हारा नाम झन्नु क्यों है? क्योंकि झन्नाया रहना और नुकसान उठाना, यही तुम करते आए हो।अगर तुम अपना स्वभाव बदल लो, तो तुम्हारा जीवन बदल सकता है। मेरी बात मानो तो चाहे कुछ भी हो जाए, खुश रहा करो।"*
झन्नु बोला- *"महाराज! खुश कैसे रहूँ? मेरा तो नसीब ही खराब है।"*
संत बोले- *"खुशनसीब वह नहीं जिसका नसीब अच्छा है, खुशनसीब वह है जो अपने नसीब से खुश है। तुम खुश रहने लगो तो नसीब बदल भी सकता है। तुम नहीं जानते कि कामयाब आदमी खुश रहे न रहे, पर खुश रहने वाला एक ना एक दिन कामयाब जरूर होता है।"*
झन्नु बोला- *"महाराज! दुनिया बड़ी खराब है और मेरा ढंग ही ऐसा है कि मुझसे झूठ बोला नहीं जाता।"*
संत बोले- *"झन्नु! झूठ नहीं बोल सकते पर चुप तो रह सकते हो? तुम दो सूत्र पकड़ लो। मौन और मुस्कान। मुस्कान समस्या का समाधान कर देती है। मौन समस्या का बाध कर देता है। चाहे जो भी हो जाए, तुम चुप रहा करो, और मुस्कुराया करो। फिर देखो क्या होगा?"*
*झन्नु को संत की बात जंच गई। और भगवान की कृपा से उसका स्वभाव और भाग्य दोनों बदल गए। फल क्या मिला? समय बदल गया, झन्नु मौन और मुस्कान के सहारे चलते चलते मौमु सेठ बन गया।*
*शुभ प्रभात। 🙏🙏🙏
आज का दिन आपके लिए शुभ एवं मंगलकारी हो।*
❤️🌹💐👌🙏👍
Friday, February 2, 2024
रोज़ाना वाकिआत-
रा धा/ध: स्व आ मी!
02-02-24- आज शाम सतसंग में पढ़ा गया बचन-
कल से आगे:-
(12.1.32 का दूसरा व शेष भाग)-
रात के सतसंग में ब्रह्मा (बर्मा) के एक सतसंगी ने सवाल किया कि मन कभी तो बडा प्रेम दिखलाता है कभी खुश्क (सूखा) हो जाता है कभी बडा श्रद्धावान हो जाता है कभी मुखालिफत (विरोध) करने लगता है। इसकी क्या वजह है? जवाब दिया गया- इसकी वजह मन की चंचलता व मलिनता है। जब तक किसी के मन के अन्दर दुनिया की चीजों व बातों के लिए मोह मौजूद है उन चीजों के मुतअल्लिक मुआफिक (अनूकूल )या मुखालिफ (प्रतिकूल) सूरतें नमूदार (प्रकट) होने पर उसको उन उतार चढ़ाव की हालतो का जरूर तल्ख (कड़वा) तजरबा सहना पड़ेगा। इस मोह की मलिनता को दूर करो व नीज (और भी) मन को एक ठिकाने पर क़ायम करने की कोशिश करो तो मन की एकरस हालत कायम रह सकेगी। उसने कहा यह तो निहायत (बहुत) मुश्किल काम है। मन न आसानी से चीजो की मोहब्बत छोडेगा और न अपनी चचलता से बाज आवेगा। जवाब दिया गया कि मालिक के चरनों में मोह बढाओ ऐसा करने से ससार का मोह आप से आप छूट जावेगा और प्रेम बस होकर जब मालिक अन्तर में दर्शन देने की कृपा फरमावेगा तो सभी मलिनता एकदम भस्म हो जावेगी। उसने कहा कि मालिक से प्रेम बढाना भी तो आसान काम नहीं है? जवाब दिया गया - बेशक यह भी आसान बात नहीं है। तो फिर बेहतर होगा कि सतगुरु से या किसी प्रेमी जन से मोहब्बत कायम करो। और दुख सुख व नफा नुकसान दोनों की हालतों में उन्हें याद किया करने से भी मन की हालत बहुत कुछ सुधर सकती है।उसने यह जवाब मंजूर किया।
🙏🏻रा धा/ध: स्व आ मी🙏🏻
रोज़ाना वाकिआत-परम गुरु हुज़ूर साहबजी महाराज!*
Wednesday, January 31, 2024
हनुमान कथाएँ
*
🌹हनुमानजी की 5 पौराणिक कथाएं🌹
प्रस्तुति - कुसुम सिन्हा / नवल किशोर प्रसाद
🕉🙏🚩
https://chat.whatsapp.com/Fosq14bHQeW4UW0oF
*⭕वाल्मीकि रामायण के अलावा दुनियाभर की रामायण में हनुमानजी के संबंध में सैंकड़ों कथाओं का वर्णन मिलता है। उनके बचपने से लेकर कलयुग तक तो हजारों कथाएं हमें पढ़ने को मिल जाती हैं। हनुमानजी को कलयुग का संकट मोचन देवता कहा गया है। एकमात्र इन्हीं की भक्ति फलदायी है। आओ जानते हैं कि कौनसी 5 ऐसी पौराणिक कथाएं हैं जो आज भी प्रचलित हैं।*
*🚩1. चारों जुग परताप तुम्हारा:-* लंका विजय कर अयोध्या लौटने पर जब श्रीराम उन्हें युद्घ में सहायता देने वाले विभीषण, सुग्रीव, अंगद आदि को कृतज्ञतास्वरूप उपहार देते हैं तो हनुमानजी श्रीराम से याचना करते हैं- *•''यावद् रामकथा वीर चरिष्यति महीतले। तावच्छरीरे वत्स्युन्तु प्राणामम न संशय:।।''*
*•अर्थात :-* 'हे वीर श्रीराम! इस पृथ्वी पर जब तक रामकथा प्रचलित रहे, तब तक निस्संदेह मेरे प्राण इस शरीर में बसे रहें।' इस पर श्रीराम उन्हें आशीर्वाद देते हैं- *•'एवमेतत् कपिश्रेष्ठ भविता नात्र संशय:। चरिष्यति कथा यावदेषा लोके च मामिका तावत् ते भविता कीर्ति: शरीरे प्यवस्तथा। लोकाहि यावत्स्थास्यन्ति तावत् स्थास्यन्ति में कथा।'*
*•अर्थात् :-* 'हे कपिश्रेष्ठ, ऐसा ही होगा, इसमें संदेह नहीं है। संसार में मेरी कथा जब तक प्रचलित रहेगी, तब तक तुम्हारी कीर्ति अमिट रहेगी और तुम्हारे शरीर में प्राण भी रहेंगे ही। जब तक ये लोक बने रहेंगे, तब तक मेरी कथाएं भी स्थिर रहेंगी।' चारों जुग परताप तुम्हारा, है परसिद्ध जगत उजियारा।।
*🚩2. दो बार उठाया था संजीवनी पर्वत:-* एक बार बचपन में ही हनुमानजी समुद्र में से संजीवनी पर्वत को देवगुरु बृहस्पति के कहने से अपने पिता के लिए उठा लाते हैं। यह देखकर उनकी माता बहुत ही भावुक हो जाती है। इसके बाद राम-रावण युद्ध के दौरान जब रावण के पुत्र मेघनाद ने शक्तिबाण का प्रयोग किया तो लक्ष्मण सहित कई वानर मूर्छित हो गए थे। जामवंत के कहने पर हनुमानजी संजीवनी बूटी लेने द्रोणाचल पर्वत की ओर गए। जब उनको बूटी की पहचान नहीं हुई, तब उन्होंने पर्वत के एक भाग को उठाया और वापस लौटने लगे। रास्ते में उनको कालनेमि राक्षस ने रोक लिया और युद्ध के लिए ललकारने लगा। कालनेमि राक्षस रावण का अनुचर था। रावण के कहने पर ही कालनेमि हनुमानजी का रास्ता रोकने गया था। लेकिन रामभक्त हनुमान उसके छल को जान गए और उन्होंने तत्काल उसका वध कर दिया।
*🚩3. विभीषण और राम को मिलाना:-* जब हनुमानजी सीता माता को ढूंढते-ढूंढते विभीषण के महल में चले जाते हैं। विभीषण के महल पर वे राम का चिह्न अंकित देखकर प्रसन्न हो जाते हैं। वहां उनकी मुलाकात विभीषण से होती है। विभीषण उनसे उनका परिचय पूछते हैं और वे खुद को रघुनाथ का भक्त बताते हैं। हनुमान और विभीषण का लंबा संवाद होता है और हनुमानजी जान जाते हैं कि यह काम का व्यक्ति है।
इसके बाद जिस समय श्रीराम लंका पर चढ़ाई करने की तैयारी कर रहे होते हैं उस दौरान विभीषण का रावण से विवाद चल रहा होता है अंत में विभीषण महल को छोड़कर राम से मिलने को आतुर होकर समुद्र के इस पार आ जाते हैं। वानरों ने विभीषण को आते देखा तो उन्होंने जाना कि शत्रु का कोई खास दूत है। कोई भी विभीषण पर विश्वास नहीं करता है।
सुग्रीव कहते हैं- 'हे रघुनाथजी! सुनिए, रावण का भाई मिलने आया है।' प्रभु कहते हैं- 'हे मित्र! तुम क्या समझते हो?' वानरराज सुग्रीव ने कहा- 'हे नाथ! राक्षसों की माया जानी नहीं जाती। यह इच्छानुसार रूप बदलने वाला न जाने किस कारण आया है।' ऐसे में हनुमानजी सभी को दिलासा देते हैं और राम भी कहते हैं कि मेरा प्रण है कि शरणागत के भय को हर लेना चाहिए। इस तरह हनुमानजी के कारण ही श्रीराम-विभीषण का मिलन सुनिश्चित हो पाया।
*🚩4. सबसे पहले लिखी रामायण:-* शास्त्रों के अनुसार विद्वान लोग कहते हैं कि सर्वप्रथम रामकथा हनुमानजी ने लिखी थी और वह भी एक शिला (चट्टान) पर अपने नाखूनों से लिखी थी। यह रामकथा वाल्मीकिजी की रामायण से भी पहले लिखी गई थी और यह *•'हनुमद रामायण'* के नाम से प्रसिद्ध है। यह घटना तब की है जबकि भगवान श्रीराम रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद अयोध्या में राज करने लगते हैं और श्री हनुमानजी हिमालय पर चले जाते हैं। वहां वे अपनी शिव तपस्या के दौरान की एक शिला पर प्रतिदिन अपने नाखून से रामायण की कथा लिखते थे। इस तरह उन्होंने प्रभु श्रीराम की महिमा का उल्लेख करते हुए *•'हनुमद रामायण'* की रचना की।
कुछ समय बाद महर्षि वाल्मीकि ने भी *•'वाल्मीकि रामायण'* लिखी और लिखने के बाद उनके मन में इसे भगवान शंकर को दिखाकर उनको समर्पित करने की इच्छा हुई। वे अपनी रामायण लेकर शिव के धाम कैलाश पर्वत पहुंच गए। वहां उन्होंने हनुमानजी को और उनके द्वारा लिखी गई *•'हनुमद रामायण'* को देखा। हनुमद रामायण के दर्शन कर वाल्मीकिजी निराश हो गए।
वाल्मीकिजी को निराश देखकर हनुमानजी ने उनसे उनकी निराशा का कारण पूछा तो महर्षि बोले कि उन्होंने बड़े ही कठिन परिश्रम के बाद रामायण लिखी थी लेकिन आपकी रामायण देखकर लगता है कि अब मेरी रामायण उपेक्षित हो जाएगी, क्योंकि आपने जो लिखा है उसके समक्ष मेरी रामायण तो कुछ भी नहीं है। तब वाल्मीकिजी की चिंता का शमन करते हुए श्री हनुमानजी ने हनुमद रामायण पर्वत शिला को एक कंधे पर उठाया और दूसरे कंधे पर महर्षि वाल्मीकि को बिठाकर समुद्र के पास गए और स्वयं द्वारा की गई रचना को श्रीराम को समर्पित करते हुए समुद्र में समा दिया। तभी से हनुमान द्वारा रची गई हनुमद रामायण उपलब्ध नहीं है। वह आज भी समुद्र में पड़ी है।
*🚩5. हनुमान और अर्जुन:-* आनंद रामायण में वर्णन है कि अर्जुन के रथ पर हनुमान के विराजित होने के पीछे भी कारण है। एक बार किसी रामेश्वरम तीर्थ में अर्जुन का हनुमानजी से मिलन हो जाता है। इस पहली मुलाकात में हनुमानजी से अर्जुन ने कहा- 'अरे राम और रावण के युद्घ के समय तो आप थे?'
📢📣🔔
Monday, January 29, 2024
श्री राम जन्मभूमि मंदिर का विश्व को संदेश / साध्वी प्रज्ञा भारती
❤️🙏🙏🙏🌹
22 जनवरी 2024 आधुनिक भारत के इतिहास की एक महत्वपूर्ण तिथि बन गई है| उस दिन अयोध्या धाम में राम जन्म भूमि मंदिर में रामलला विराजमान होने से विश्वभर का ध्यान भारत के गौरवशाली अतीत की ओर चला गया था| पूरा देश राम माय हो गया था| क्योंकि राम भारतीय संस्कृति के केंद्र में समाए हुए हैं| श्री राम का जियाव्न विश्वभर को यह प्रेरणा देता रहा है कि हम अपने जियाव्न को श्रेष्ठ, मर्यादापूर्ण, अनुशासित और कल्याणकारी कैसे बना सकते हैं| श्री राम का जीवन यह भी सिखाता है कि अनुकूल और प्रतिकूल परिस्थितियों में किस प्रकार से धैर्य रखा जा सकता है| सत्य, मर्यादा, करुणा और समाज के हर व्यक्ति के प्रति सम्मान उन्हें सबका बना देता है| वह राजा सुग्रीव, राजकुमार विभीषण, महाबली हनुमान, ऋषि मुनियों, अहिल्या शबरी, केवट, जटायु, भालुओं, वानरों के तो हैं ही तथा अवध कि जनता के भी अपने हैं| उनका व्यवहार यह भी सिखाता है कि क्रोध को विनम्रता से कैसे जीता जा सकता है| विवेक, विनय और वीरता ने अयोध्या के राजा राम को लोकनायक राम बना दिया है|
राम ने अयोध्या से श्रीलंका तक यात्रा करके समूचे भारत को एक सूत्र में बांध दिया| आस्थावान लोगों का मानना है कि उन्हें दैवीय शक्तियाँ प्राप्त थीं लेकिन उन्होने हर काम को आम आदमी की भांति पूरा किया| अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर हर व्यक्ति को उनकी अद्भुत संगठन क्षमता की याद दिलाएगा| अयोध्या से जाते समय श्री राम केवल अपनी पत्नी और छोटे भाई के साथ वन गए थे लेकिन चौदह वर्ष बाद वह, मनुष्यों, वानरों और भालुओं की विशाल सेना लेकर लौटे थे| श्री राम जन्मभूमि मंदिर पूरे विश्व को अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देगा| भव्य मंदिर हर व्यक्ति को यह प्रेरणा देगा कि हमें कैसा व्यवहार करना है और कैसा नहीं! यह वास्तुकला का अनूठा नमूना हमें मित्र कैसा होना चाहिए, इसकी सीख भी देगा| श्री राम द्वारा निषादराज, सुग्रीव और विभीषण के प्रति दिखाए गए सम्मान की याद यह मंदिर सदा दिलाएगा कि जिससे भी मैत्री की, उसे पूरे दिल से निभाई| यह मंदिर यह भी प्रेरणा देगा कि श्री राम अपने वचन के कितने पक्के थे| यह मंदिर त्याग, प्रेम, समर्पण और निष्ठाजैसी भावनाओं का महत्व सदियों तक बताता रहेगा| श्री राम का शासन धर्म और सत्य पर आधारित था, इसलिए आज भी आदर्श माना जाता है| यह मंदिर विश्व के शासकों को रामराज की याद दिलाता रहेगा|
जयश्री राम !!
🙏🙏🙏🙏🙏
Saturday, January 27, 2024
रा धा ध : स्व आ मी अर्थ
*रा धा/ध: स्व आ मी!
प्रस्तुति,- उषा रानी / राजेंद्र प्रसाद सिन्हा
27-01-24- आज शाम सतसंग में पढ़ा गया बचन- कल से आगे: (9.रानी 1रानी .32- सनीचर)- आर्य समाजी भाई अक्सर यह कटाक्ष करते हैं कि रा धा/ध: स्व आ मी मत में शब्द की बड़ी महिमा है हालांकि (यद्धपि ) शब्द आकाश का गुन है और बहगान है। आज इतिफाक स्व(संयोग) से वैशेषिक दर्शन हाथ लग गया। उसमे और ही कुछ देखा। उसमे शब्द को आकाश का गुन जरूर बतलाया है लेकिन यह भी फरमाया है कि "कान से ग्रहन किया जाना जो अर्थ है बह शब्द है"।
यानी जो शब्द आकाश का गुन है वह यह शब्द है जो कान से सुना जाता है (2-2-21)। और रा धा/ध: स्व आ मी मत में जिस शब्द का अभ्यास किया जाता है वह मनुष्य की अवन इन्द्री का विषय नहीं है। यह शब्द चेतन शक्ति का इजहार (प्रकटन) है। यानी जब चेतन शक्ति गुप्त या अव्यक्त अवस्था से प्रकट रूप में आती है तो सुरत की श्रवन शक्ति से उसका अनुभव करने पर जो ज्ञान प्राप्त होता है उसी को शब्द कहते हैं। या यूँ कहो कि वैशेषिक दर्शन में जिस शब्द का जिक्र है वह स्थूल आकाश का गुन है लेकिन रा धा/ध: स्व आ मी मत में जिस चेतन या सार शब्द का उपदेश है वह परम आकाश या चेतन आकाश का गुन है।
चुनांचे (अंत:) उपनिषदों में ब्रह्म को कई जगह परम आकाश (परमे व्योमन) अल्फाज (शब्दों) से बयान किया है। और भूत आकाश को नाशमान कहा है मगर परम आकाश को नाशमान नहीं बतलाया गया। तफ़सील (स्पष्टता ) के लिए वेदान्त सूत्र के पहले अध्याय के दूसरे पाद के सूत्र नम्बर 22 की व्याख्या मुलाहजा (अवलोकित ) हो।
इस बयान से साफ़ जाहिर है कि इन भाइयों का कटाक्ष महज गलतफ़हमी (भ्रामक) की बुनियाद (आधार) पर कायम है।
🙏🏻रा धा/ध: स्व आ मी🙏🏻 रोजाना वाकिआत- परम गुरु हुज़ूर साहबजी महाराज!*
Subscribe to:
Posts (Atom)
_होली खेल है जाने सांवरिया_*.......
*🌹रा धा स्व आ मी🌹* *_होली खेल है जाने सांवरिया_* *_सतगुरु से सर्व–रंग मिलाई_* फागुन मास रँगीला आया। घर घर बाजे गाजे लाया।। यह नरदेही फा...
-
प्रस्तुति- अमरीश सिंह, रजनीश कुमार वर्धा आम हो रहा है चुनाव में कानून तोड़ना भारतीय चुनाव पूरे विश्व में होने वाला सबसे बड़ा चुनाव ह...
-
From Wikipedia, the free encyclopedia This article is about the academic discipline. For the academic journals named Theological St...
-
Poor Best नाम : मोहनदास करमचंद गांधी। उपनाम : बापू, संत, राष्ट्रपिता, महात्मा गांधी। जन्मतिथि : 2 अक्तूबर 186...